भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने आईजी से की औपचारिक मुलाकात, बुके, मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर किया स्वागत
गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने मंगलवार को मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फूलों का बुके, श्री मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर आईजी का स्वागत किया। डॉ. मिश्रा ने मगध क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि मगध क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण तथा आम लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम करने की दिशा में आईजी विकास वैभव का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण घटनाओं में आईजी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की निगरानी करते हैं। घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना और जांच प्रक्रिया को करीब से देखना निष्पक्ष एवं पारदर्शी पुलिसिंग का उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि मगध क्षेत्र के विभिन्न जिलों से अपनी समस्याएं लेकर फरियादी आईजी कार्यालय पहुंचते हैं, जहां उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाता है। संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश देकर त्वरित एवं उचित निराकरण का प्रयास किया जाता है। इससे आम लोगों में न्याय की उम्मीद और पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत हो रहा है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि आईजी के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारी एवं कर्मी भी बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था मजबूत करने, पीड़ितों की शिकायत सुनने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की कार्यशैली स्वागतयोग्य है।
इस अवसर पर संतोष ठाकुर, अजय नारायण सिंह, सुनील बम्बइया और बबलू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका











