Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘सेवा संकल्प अभियान’ की सफलता को लेकर शेरघाटी में भाजपा की कार्यशाला आयोजित

Author Image
Written by
Bureau Report

डॉ. सीमा शर्मा ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अभियान में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शेरघाटी (गया)। दैनिक बिहार पत्रिका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी सेवा संकल्प अभियान की सफलता को लेकर गयाजी पश्चिमी जिला भाजपा की ओर से रविवार को शेरघाटी में जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में भाजपा महिला मोर्चा, बिहार प्रदेश की प्रदेश मंत्री डॉ. सीमा शर्मा ने शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल तथा गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गयाजी पश्चिमी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव पाठक, सिद्धनाथ मिश्रा सहित पार्टी के कई वरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement Box

डॉ. सीमा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणादायी यात्रा है। उनके सेवा भाव से प्रेरणा लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को जनसेवा के कार्यों को और व्यापक बनाना है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान’ सेवा, संवेदना और सामाजिक दायित्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। इसके माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचकर विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

डॉ. शर्मा ने कार्यकर्ताओं से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले अभियान में पूरी ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण के साथ भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपना संकल्प बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जनकल्याण के कार्यों को गति दे।

उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और जनसेवा की भावना भाजपा की प्रमुख शक्ति है। गयाजी पश्चिमी जिले के कार्यकर्ता एकजुट होकर सेवा ही संगठन’ की भावना के साथ अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 08 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp