Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Khagaria News: सौढ़ उत्तरी पंचायत में परिसीमन कार्य तेज, क्षेत्र में उतरे कर्मी

Author Image
Written by
Bureau Report

त्रिस्तरीय पंचायतों के पुनर्गठन को लेकर ईबी के भौतिक सत्यापन और मैपिंग का काम जारी, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

परबत्ता (खगड़िया)। दैनिक बिहार पत्रिका। परबत्ता प्रखंड की सौढ़ उत्तरी पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायतों के पुनर्गठन एवं नए सिरे से परिसीमन की प्रक्रिया को लेकर कार्य तेज कर दिया गया है। राज्य सरकार के निर्णय के बाद राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इस दिशा में प्रारंभिक कवायद शुरू की गई है। इसी के तहत प्रखंड स्तर से प्रतिनियुक्त कर्मी क्षेत्र में उतरकर परिसीमन से संबंधित आंकड़ों और सूचनाओं का संकलन एवं सत्यापन कर रहे हैं।

परबत्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार पंडित ने कार्यालय आदेश जारी कर सभी सुपर नोडल पदाधिकारी, पंचायत नोडल पदाधिकारी, कार्यपालक सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, बूथ लेवल ऑफिसर, ग्राम कचहरी सचिव, विकास मित्र एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक को क्षेत्र में जाकर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

Advertisement Box

बीडीओ संतोष कुमार पंडित ने बताया कि कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या आने पर स्थानीय बीएलओ से संपर्क कर उसका त्वरित निष्पादन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईबी के भौतिक सत्यापन एवं मैपिंग का कार्य संवेदनशील और महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि पाए जाने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

बीएलओ शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि प्रतिनियुक्त कर्मियों को अपने-अपने एंड्रॉयड मोबाइल के माध्यम से विभागीय ऐप पर पंचायत परिसीमन से संबंधित आवश्यक आंकड़ों एवं सूचनाओं की प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सभी कर्मियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने और कार्य में तेजी लाने को कहा गया है।

परिसीमन कार्य में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी विलास कुमार, सहकारिता पदाधिकारी पवन कुमार, पंचायत सेवक पंकज कुमार, बीएलओ शिक्षक सिद्धार्थ कुमार, नवीन कुमार, पंकज कुमार, रतन कुमार, राजकिशोर कुमार, विकास मित्र गोपालजी, कचहरी सचिव दिवाकर कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक स्मिता कुमारी, आवास सहायक सहित सैकड़ों कर्मियों को लगाया गया है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 28 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp