Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खगड़िया के बाढ़ प्रभावित इलाकों को तत्काल घोषित किया जाए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र:विधायक बबलू कुमार मंडल,आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा को पत्र भेजकर की मांग,प्रभावित परिवारों को राहत,क्षतिपूर्ति और सरकारी सहायता देने का आग्रह,बाढ़ पीड़ितों के लिए विधायक ने. मुख्यमंत्री से मांगी जीआर की राशि

Author Image
Written by
Bureau Report

खगड़िया। खगड़िया विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ते बाढ़ के प्रभाव को देखते हुए खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेज कर एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सदा के साथ बाढ़ प्रभावित पंचायतों एवं नगर परिषद क्षेत्र के वार्डों में किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य को लेकर आयोजित बैठक में पत्र देकर तत्काल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।

Advertisement Box

उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राहत स्वरूप दी जाने वाली जीआर की राशि के जल्द से जल्द भुगतान की मांग की है।विधायक ने कहा है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर बाढ़ का पानी फैलने से आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।बड़ी संख्या में परिवारों के सामने भोजन, पेयजल,आवागमन और अन्य जरूरी सुविधाओं की समस्या उत्पन्न हो गई है।

विधायक द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि खगड़िया विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायतों में विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।रहीमपुर दक्षिणी,रहीमपुर उत्तरी एवं रहीमपुर मध्य पंचायत के विभिन्न गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बाढ़ के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित होने के साथ-साथ दैनिक जरूरतों की वस्तुओं की उपलब्धता भी चुनौती बन गई है।

पत्र में मानसी प्रखंड के पूर्वी ठाठा पंचायत के चैधा बांध, जालिम बाबू टोला एवं मटिहानी क्षेत्र में भी बाढ़ के व्यापक प्रभाव का उल्लेख किया गया है।विधायक ने कहा कि इन क्षेत्रों में भी बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि प्रभावित लोगों को समय पर राहत पहुंचाई जा सके।

इसके अलावा विधायक ने खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 30,31 एवं 19 को भी बाढ़ से प्रभावित बताया है।इन वार्डों में बाढ़ का पानी फैलने के कारण शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।विधायक ने इन वार्डों को भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के रूप में घोषित करने की मांग की है।विधायक बबलू कुमार मंडल ने मंत्री से आग्रह किया है कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल आकलन कराकर उन्हें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाए।इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित परिवारों को आपदा प्रबंधन विभाग के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार राहत सामग्री, क्षतिपूर्ति एवं अन्य आवश्यक सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं।

विधायक ने कहा कि आपदा की इस स्थिति में सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित परिवारों तक समय पर सहायता पहुंचाना होना चाहिए।राहत शिविरों में भोजन,स्वच्छ पेयजल,दवा, आवश्यक सामग्री तथा सुरक्षित आवागमन जैसी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए वे लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं और हर संभव मदद के लिए प्रयासरत हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आपदा प्रबंधन विभाग प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा, जिससे बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके और उन्हें सरकारी सहायता का लाभ समय पर प्राप्त हो।

Khagaria News: बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार जारी
आज फोकस में

Khagaria News: बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार जारी

Khagaria News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन समाधान में 21 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
आज फोकस में

Khagaria News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन समाधान में 21 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Khagaria News: बाढ़ घटते ही बोरिंग से खुद निकलने लगा पानी, दरियापुर भेलवा में कौतूहल
आज फोकस में

Khagaria News: बाढ़ घटते ही बोरिंग से खुद निकलने लगा पानी, दरियापुर भेलवा में कौतूहल

<span class=खगड़िया के बाढ़ प्रभावित इलाकों को तत्काल घोषित किया जाए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र:विधायक बबलू कुमार मंडल,आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा को पत्र भेजकर की मांग,प्रभावित परिवारों को राहत,क्षतिपूर्ति और सरकारी सहायता देने का आग्रह,बाढ़ पीड़ितों के लिए विधायक ने. मुख्यमंत्री से मांगी जीआर की राशि">
आज फोकस में

खगड़िया के बाढ़ प्रभावित इलाकों को तत्काल घोषित किया जाए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र:विधायक बबलू कुमार मंडल,आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा को पत्र भेजकर की मांग,प्रभावित परिवारों को राहत,क्षतिपूर्ति और सरकारी सहायता देने का आग्रह,बाढ़ पीड़ितों के लिए विधायक ने. मुख्यमंत्री से मांगी जीआर की राशि

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत
आज फोकस में

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp