
गया। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत की प्रभावशाली भूमिका और सम्मेलन की सफल उपलब्धियों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गया की पावन धरती से कोटि-कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर लगातार अपनी मजबूत और प्रभावशाली पहचान बना रहा है। ब्रिक्स के सदस्य देशों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठकों में विभिन्न वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को व्यापक समर्थन मिलना देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना की ब्रिक्स देशों द्वारा निंदा किया जाना आतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल रहे समर्थन को दर्शाता है। भारत हमेशा आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक एवं सशक्त कदम उठा रहा है।
भाजपा नेता ने कहा कि ब्रिक्स के मंच पर भारत ने शांति, सहयोग, विकास और वैश्विक स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से प्रस्तुत किया। विभिन्न मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण संवाद भारत की बढ़ती कूटनीतिक क्षमता और वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता है।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आवाज आज पूरी दुनिया में मजबूती से सुनी जा रही है।” उन्होंने गया की पावन धरती से प्रधानमंत्री को पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि देश इसी प्रकार विकास, शांति और विश्व कल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे।
ब्रिक्स सम्मेलन की सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता श्याम किशोर मिश्रा, दीपक पांडे, संतोष कुमार, गोपाल प्रसाद यादव, नवलेश सिंह, दीपक मिश्रा, यश राज, धर्मेंद्र कुमार राणा, रणजीत सिंह, विजय प्रसाद उर्फ काला नाग, राजू मिश्रा, बबलू रजक, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता, आकाश कुमार, सुनील मिश्रा, सुधीर कुमार, बुंदेल चंद्रवंशी, संजीव कुमार, रविंद्र कुमार एवं कुंदन कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।
रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका











