Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News: बिहार में 1 जुलाई से बालू खनन पर लगेगी रोक

बिहार पत्रिका डिजिटल, Bihar Breaking News: बिहार में घर-मकान बनाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में एक जुलाई से बालू खनन (Sand Mining) पर रोक लगेगी। इससे राज्य में बालू के दाम महंगे हो सकते हैं। साथ ही बालू की कालाबजारी भी बढ़ सकती हैं।

खबर के अनुसार मंडलायुक्त ने गुरुवार को इस सन्दर्भ में सभी जिलों के डीएम, एसपी, जिला परिवहन पदाधिकारियों, सीओ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, जिला खनन पदाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। बालू खनन पर यह रोक अस्थाई होगी।

वहीं बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध नियमित तौर पर सघन छापामारी अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं। मंडलायुक्त ने अवैध खनन और परिचालन पर रोक लगाने के लिए हाईटेक बोट का प्रयोग करने को कहा हैं।

बता दें की लोगों को बालू की किल्लत ना हो इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया हैं। सरकार के द्वारा बालू की व्यवस्था की गई हैं। बालू खनन पर यह रोक बरसात भर रहेगी। बरसात के बाद पुनः बालू का खनन शुरू कर दिया जायेगा।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082083
Users Today : 16
Users Yesterday : 62