Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

World Cup 2023: PCB ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, भारत जाकर वनडे वर्ल्ड कप खेलने की सरकार से मांगी मंजूरी

बिहार पत्रिका डिजिटल, World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर अक्टूबर-नवंबर में वनडे विश्व कप में भागीदारी के लिए भारत की यात्रा की आधिकारिक मंजूरी मांगी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने इस पत्र को गृह और विदेश मंत्रालय के पास भी भेजा है।

बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम की भारत यात्रा पर सलाह मांगी है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, बोर्ड ने इसके साथ ही पूछा है कि क्या पाकिस्तान के मैचों के पांच स्थलों को लेकर सरकार को कोई आपत्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पत्र 26 जून को लिखा गया था। इसमें यह भी कहा गया कि पीसीबी ने पाकिस्तान के मैचों का कार्यक्रम सरकार के साथ साझा किया है।

‘पाकिस्तान की भागेदारी सरकार पर निर्भर’

पीसीबी ने कहा, ‘विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा के तुरंत बाद, हमने अंतर-प्रांतीय समन्वय मंत्रालय के माध्यम से अपने संरक्षक, प्रधानमंत्री मोहम्मद शाहबाज शरीफ को पत्र लिखा। हमने इस पत्र को विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय को भी भेजा है। हमने उनसे विश्व कप में भाग लेने की मंजूरी का अनुरोध किया है। हमें अपनी सरकार के फैसले पर पूरा भरोसा है और जो भी सलाह दी जाएगी हम उसका पालन करेंगे।’

ईएसपीएनक्रिकइंफो से पीसीबी ने कहा, ‘भारत का दौरा करने और हमारे मैचों के स्थल पर खेलने को लेकर मंजूरी देने का निर्णय पाकिस्तान सरकार का विशेषाधिकार है। हमें अपनी सरकार के फैसले पर पूरा भरोसा है और जो भी सलाह दी जाएगी हम उसका पालन करेंगे।’

15 अक्टूबर को होगी भिड़त

गौरतलब हो कि आईसीसी, भारत की मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप आयोजित करेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में 15 अक्टूबर को मैच आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान आखिरी बार 2016 टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने भारत आया था।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082090
Users Today : 23
Users Yesterday : 62