Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Crime in Bihar: नालंदा में 5 साल के बच्चे का अपहरण, मांगी गई 2 लाख रुपये की फिरौती

बिहार पत्रिका डिजिटल, Crime in Bihar: बिहार के नालंदा जिले के सिलाव से बदमाशों ने एक 5 साल के बच्चे का अपहरण कर फिरौती की मांग की है। दरअसल, बच्चा कुरकुरे लाने के लिए पास के बाजार में दुकान पर गया था, लेकिन वापस नहीं आया। परिवार के लोग आस-पास के इलाके में बच्चे की तलाश करते रहे, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिली।

कुछ देर के बाद एक फोन कॉल से बच्चे की जानकारी तो मिली, लेकिन परिवार सदमे में आ गया। फोन पर उन्हें जानकारी मिली की बदमाशों ने बच्चे का अपहरण कर लिया फोन कर परिजनों से 2 लाख रुपये फिरौती की मांग की है।

बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस

पूरा मामला सिलाव थाना के सुरुमपुर गांव का है. बच्चे का नाम समर बताया जा रहा है। परिवार के सदस्य ने बच्चे की सलामती जानने के लिए बदमाशों से फोटो भी मांगी, लेकिन उसके बाद से ही बदमाशों का फोन बंद आ रहा है। बदमाशों ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं देते की धमकी दी है। जिसके बाद बच्चे के नाना दिनेश सिंह ने सिलाव थाने में फिरौती अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई है।

फिलहाल शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस परिवार की किसी के साथ पुरानी रंजिश रही है या नहीं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082086
Users Today : 19
Users Yesterday : 62