Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खगड़िया की स्वास्थ्य सेवा को मिली नई रफ्तार, दो नई एम्बुलेंस का परिचालन शुरू

Author Image
Written by
Bureau Report

जिले में एम्बुलेंस की संख्या बढ़कर 30 हुई, सदर अस्पताल और पीएचसी बेलदौर को मिली एक-एक बीएलएसए एम्बुलेंस

Advertisement Box

दैनिक बिहार पत्रिका। खगड़िया। जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करते हुए रविवार को दो नई बीएलएसए एम्बुलेंस का परिचालन शुरू किया गया। उप विकास आयुक्त श्रेयाश्री एवं सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दोनों एम्बुलेंस को संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रवाना किया।

राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार की ओर से जेनप्लस प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई के माध्यम से उपलब्ध कराई गई दोनों एम्बुलेंस में से एक का संचालन सदर अस्पताल, खगड़िया और दूसरी का संचालन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलदौर में किया जाएगा। नई एम्बुलेंस के मिलने से गंभीर एवं आकस्मिक मरीजों, गर्भवती महिलाओं, नवजात एवं बीमार बच्चों तथा दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचाने में सुविधा होगी। इसका विशेष लाभ जिले के ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों के मरीजों को मिलने की उम्मीद है।

दो नई एम्बुलेंस के जुड़ने के बाद जिले में संचालित एम्बुलेंस की कुल संख्या 30 हो गई है। इससे आपातकालीन कॉल के दौरान मरीजों तक एम्बुलेंस की पहुंच बेहतर होने के साथ ही रेफरल व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में इससे पहले कुल 28 एम्बुलेंस संचालित थीं।

सदर अस्पताल, खगड़िया में पहले दो एएलएसए, पांच बीएलएसए और एक शव वाहन सहित कुल आठ वाहन संचालित थे। नई बीएलएसए एम्बुलेंस के मिलने के बाद यहां बीएलएसए की संख्या छह और कुल वाहनों की संख्या नौ हो गई है। जिला स्तरीय रेफरल अस्पताल होने के कारण नई एम्बुलेंस के माध्यम से गंभीर मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर उच्च चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाने में सुविधा होगी।

वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलदौर में पहले दो बीएलएसए और एक एएलएसए सहित कुल तीन एम्बुलेंस संचालित थीं। नई बीएलएसए एम्बुलेंस मिलने के बाद यहां बीएलएसए की संख्या बढ़कर तीन और कुल एम्बुलेंस की संख्या चार हो गई है। इससे बेलदौर प्रखंड के ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती इलाकों में रहने वाले मरीजों को आपात स्थिति में समय पर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में जिला लेखा प्रबंधक रंजीत कुमार, एम्बुलेंस एजेंसी के एसीओ चंद्र प्रकाश चीकू, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजेश चौधरी सहित जिला स्वास्थ्य समिति के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp