Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News:जलाभिषेक करने दंडवत देते बासुकीनाथ धाम रवाना हुए दांडी बम

बिहार पत्रिका।Bihar Breaking News: प्रीतम कुमार राव

बांका‌। बिहार। झारखंड- गोड्डा लहेरी टोला निवासी प्रमोद कुमार पंडित अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर जलाभिषेक करने के लिए बाबा बासुकीनाथ धाम दंडवत पर निकले हुए हैं। इसी क्रम में बुधवार को दंडी बम प्रमोद कुमार पंडित ने रजौन मुख्य सड़क मार्ग पार करने के क्रम में बताया कि 14 जुलाई को 12 बजे दिन में बरारी स्थित हनुमान घाट से जल भरकर दंडवत करते हुए बाबा बासुकीनाथ के लिए रवाना हुए हैं।

दांडी बम प्रमोद कुमार पंडित ने बताया कि 2010 के पूर्व बहुत बुरा हाल होने की स्थिति में वे काफी कर्ज से डूबे हुए थे। उसी समय बाबा बासुकीनाथ से कामना किए थे कि बाबा धन- दौलत, सुख- समृद्धि, मान- सम्मान एवं गरीबी से ऊपर उठने की स्थिति में हम दंड देते हुए आपको जल चढ़ाएंगे।

बाबा ने मेरी मनकामना को पूर्ण कर दिया है, इसलिए बाबा को जलाभिषेक करने के लिए सच्चे मन से 14 जुलाई से दंडवत करते हुए बासुकीनाथ जा रहे हैं। भागलपुर- बासुकीनाथ मुख्य सड़क मार्ग पर बुधवार 02 अगस्त को रजौन पार करने के क्रम में दंडवत देते जाते हुए देखकर हर कोई उनके पांव छूने के लिए व्याकुल दिख रहे थे तथा जो भी उनको पैर छूकर प्रणाम करते थे उन्हें वे आशीर्वाद देते चले जा रहे थे। वहीं इस हौसले को देखहर लोग उन्हें सलाम कर रहे थे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082083
Users Today : 16
Users Yesterday : 62