Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News:पूर्व पंसस के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर

बिहार पत्रिका। Bihar Breaking News:प्रीतम कुमार राव

बांका। बिहार। जिलांतर्गत रजौन प्रखंड के ओड़हारा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह मोहना ग्राम निवासी गोपाल मंडल का निधन गुरुवार 03 अगस्त की सुबह 09:15 बजे हो जाने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपाल मंडल वर्तमान पंचायत समिति सदस्य सरस्वती देवी के पति एवं पैक्स अध्यक्ष सह जदयू पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र उर्फ अजीत कुमार मंडल के पिताजी थे।

पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोपाल मंडल के निधन की खबर मिलते ही गृह पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के सचिव प्रवीण कुमार सिंह सुबह से गांव में कैंप करते हुए परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे।

वहीं निधन की सूचना पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जदयू राजनीतिक सलाहकार सह पूर्व मुखिया मनोज सिंह, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मुजफ्फर, समाजवादी नेता सत्यनारायण सिंह, दक्षिणी जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार सिंह, अशोक यादव, एमएलसी प्रतिनिधि संजय कुमार पंडित, जयकिशोर कुणाल, अचल उर्फ बब्बू, राधे प्रसाद साह, भाजपा नेता श्रीकांत रजक, ऋषि कुमार, रजौन पैक्स अध्यक्ष विभाष साह आदि ने मोहना गांव पहुंचकर मृत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोपाल मंडल के निधन की सूचना पर प्रमुख रूबी कुमारी, प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह, पंचायत समिति सदस्य उदय कुमार पासवान सहित दर्जनों पंचायत समिति सदस्यों एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने मोहना पहुंचकर श्रद्धासुमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोपाल मंडल के पिताजी कुलदीप मंडल करीब सौ वर्ष पूरा करने को है, जो अभी भी काफी स्वस्थ दिख रहे थे। पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोपाल मंडल अपने साथ 100 वर्ष के पिता कुलदीप मंडल, पंचायत समिति सदस्य सह पत्नी सरस्वती देवी, पुत्र सह पैक्स अध्यक्ष सह जदयू पंचायत अध्यक्ष अजीत उर्फ राघवेंद्र कुमार मंडल, बिहारी लाल, जयप्रकाश सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082083
Users Today : 16
Users Yesterday : 62