Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News: नवचयनित दो बीआरपी ने रजौन बीआरसी पहुंचकर किया योगदान

बिहार पत्रिका। Bihar Breaking News: प्रीतम कुमार राव

बांका। बिहार। राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के ज्ञापांक 4472 दिनांक 05 जुलाई 2023 के आलोक में प्रखंड संसाधन केंद्र के लिए प्रखंड स्तर पर प्राप्त आवेदन के आधार पर का चयन 25 जुलाई 2023 को जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में 11 प्रखंड के लिए 33 प्रखंड साधनसेवक का चयन किया गया था।

जिसमें प्रत्येक बीआरसी स्तर पर तीन-तीन प्रखंड साधनसेवकों का चयन किया गया है। जिसमें रजौन बीआरसी के लिए अरविंद प्रसाद मंडल, शीला कुमारी एवं मनोरंजन कुमार सिंह का चयन हुआ है। तीन नवचयनित बीआरपी में से हायर सेकेंडरी के रूप में मनोरंजन कुमार सिंह एवं शीला कुमारी ने गुरुवार 03 अगस्त को रजौन धौनी-बीआरसी परिसर पहुंचकर बीईओ कुमार पंकज के समक्ष सुबह 10 बजे से अपना योगदान कर लिया है।

बीईओ कुमार पंकज ने दोनों नव पदस्थापित बीआरपी द्वारा दिए गए आवेदन को स्वीकृति प्रदान करते हुए योगदान ले लिया है। बीईओ कुमार पंकज ने योगदान के प्रथम दिन ही शुक्रवार 04 अगस्त के लिए नव पदस्थापित बीआरपी मनोरंजन कुमार सिंह को पड़घड़ी-लकड़ा एवं शीला कुमारी को सिंहनान पंचायत के विद्यालयों का अनुश्रवण करते हुए बीआरसी को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

दोनों नव पदस्थापित बीआरपी मनोरंजन कुमार सिंह एवं शीला कुमारी को अपने कर्तव्य का पालन सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक करने के लिए आदेशित किया है। योगदान के क्रम में बीआरसी लेखा सहायक मोहम्मद कमरेज आलम, बीआरसी डाटा इंट्री ऑपरेटर चांदनी कुमारी, प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद, नवीन चंद्र झा, प्रधानाध्यापक दिवाकांत यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मालूम हो नव पदस्थापित बीआरपी मनोरंजन कुमार सिंह बाराहाट प्रखंड अंतर्गत इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय गुरुद्वार से प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि शीला कुमारी मध्य विद्यालय बरौनी की सहायक शिक्षिका से सेवानिवृत्त हुई हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082082
Users Today : 15
Users Yesterday : 62