Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परबत्ता स्कूल के पीछे गड्ढे में भारी मात्रा में सिरप-टैबलेट फेंके मिलने से मचा हड़कंप।

Author Image
Written by
गुरुदेव कुमार

 खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत उच्च विद्यालय कन्हैयाचक के पीछे कन्हैयाचक गांव की ओर जाने वाली सड़क के किनारे बने गड्ढे में भारी मात्रा में सिरप और टैबलेट फेंके मिलने का मामला सामने आया है। दवाइयों के इस तरह खुले में फेंके मिलने से इलाके में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के अनुसार दवाइयां शनिवार को ही वहां फेंकी गई थीं। हालांकि, सोमवार देर सुबह दवाइयां फेंकी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल हुई। परबत्ता सीएचसी प्रभारी डॉ. कशिश ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। इसके बाद कर्मियों को मौके पर भेजकर वहां पड़ी सभी दवाइयों को उठवा लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और जांच पूरी होने के बाद जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
गौरतलब है कि परबत्ता क्षेत्र में सरकारी दवाओं के खुले स्थानों पर फेंके मिलने का मामला पहली बार सामने नहीं आया है। वर्ष 2012 में नया आवास रूपौली के केला बागान के समीप कचरे या झाड़ियों के पास दवाइयां मिलने की बात सामने आई थी। वर्ष 2016 में सीएचसी परबत्ता परिसर के कचरे के ढेर में भारी मात्रा में जरूरी दवाएं मिलने का मामला सामने आया था।
इसके बाद 3 अप्रैल 2025 को प्राथमिक विद्यालय मोजाहिदपुर के समीप गड्ढे में भारी मात्रा में सरकारी दवाएं मिली थीं। वहीं 8 अप्रैल 2025 को उदयपुर में भी गड्ढे में फेंकी हुई सरकारी दवाएं बरामद होने की सूचना सामने आई थी।
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से सरकारी दवाओं के भंडारण, वितरण और निस्तारण की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर यह पता लगाने की मांग की है कि दवाइयां वहां किस परिस्थिति में पहुंचीं और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 05 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp