बिहार पत्रिका। प्रीतम कुमार राव Bihar Breaking News
बांका। बिहार। जिलांतर्गत रजौन थानाक्षेत्र के खिड्डी गांव स्थित वीणा पब्लिक स्कूल के छात्रावास से रविवार की देर रात्रि लापता हुए छात्र सोमल कुमार को रजौन पुलिस ने भागलपुर जिला के घोघा से बरामद कर मंगलवार को उसके परिजनों को सौंप दिया है।
बता दें कि सोमवार को वीणा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अभय कुमार सिंह ने अपने विद्यालय के छात्रावास से रविवार की देर रात्रि रजौन थानाक्षेत्र के सिंहनान पंचायत के दयालपुर ग्राम निवासी नीरज कुमार सिंह के पुत्र सोमल कुमार नामक छात्र के अचानक लापता हो जाने की रिपोर्ट रजौन थाना में दर्ज कराई थी।
रजौन थाना में मामला दर्ज होने के बाद रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर रजौन थाना के अपर अवर निरीक्षक रामाकांत सिंह, एएसआई गौतम कुमार ने पुलिस बलों के सहयोग से उक्त लापता हुए छात्रा को घोघा थानाक्षेत्र से बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है।
वहीं प्रबंधक द्वारा रजौन थाना में उनके छात्रावास से रविवार की देर रात एक छात्र के लापता हो जाने की खबर प्रकाश में आने के बाद स्कूल प्रबंधन की कमजोर व्यवस्था पर भी कई सवालिया निशान उठे थे।
बता दें कि रजौन प्रखंड क्षेत्र में ऐसे कई स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिसके प्रबंधन व्यवस्था पर न सिर्फ लगातार सवालिया निशान उठ रहे हैं, बल्कि शिक्षा विभाग ऐसे विद्यालयों के मानकों की जांच कर रही है या नहीं, ऐसे सवाल भी लगातार उठ रहे हैं। हालांकि लापता छात्र के बरामद होने के बाद विद्यालय प्रबंधन सहित पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 1
Users Yesterday : 33