Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: मेरे सपनों का भारत 2047 पर सुईया हाई स्कूल में परिचर्चा, अतिथियों व विद्यार्थियों ने रखे विचार

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।

चांदन/बांका:- चांदन प्रखंड अंतर्गत सुईया स्थित एस.एस.बी.एस.एम.जी. हाई स्कूल में सोमवार को ‘मेरे सपनों का भारत : 2047 में कैसा हो भारत’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अतिथियों ने वर्ष 2047 के भारत की परिकल्पना को लेकर अपने-अपने विचार रखे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश यादव एवं भाजपा नेता तथा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामरंजन कुमार उर्फ गोलू बरनवाल शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि देश के विकास की मजबूत नींव शिक्षित और जागरूक नागरिकों से ही तैयार होगी। वहीं भाजपा नेता रामरंजन कुमार उर्फ गोलू बरनवाल ने कहा कि मेरा सपना है कि वर्ष 2047 में जब हमारा देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करे, तब भारत एक विकसित, आत्मनिर्भर, शिक्षित, स्वच्छ और मजबूत राष्ट्र बने। मेरे सपनों का भारत ऐसा हो, जहां

Advertisement Box

हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, हर युवा को रोजगार और आगे बढ़ने का अवसर मिले, हर किसान खुशहाल हो और प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। भारत को विकसित बनाने के लिए विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, उद्योग और कृषि के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ना होगा।विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण सर ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण की रक्षा करना भी जरूरी है। केवल सरकार के प्रयासों से विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता। देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, तभी वर्ष 2047 के विकसित भारत का सपना साकार होगा।इस दौरान शाहिद इकबाल सर एवं प्रदीप सर ने भी अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक किया। परिचर्चा में छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यार्थी के रूप में उनका कर्तव्य है कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, अनुशासन बनाए रखें, मेहनत करें और देश के प्रति ईमानदार रहें। उन्होंने वर्ष 2047 में भारत को विकसित, शिक्षित, स्वच्छ, आत्मनिर्भर और मजबूत राष्ट्र के रूप में देखने की इच्छा व्यक्त की।कार्यक्रम में अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की परिचर्चा से बच्चों में देश के भविष्य को लेकर जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

CHANDAN NEWS: अवैध बालू कारोबार पर सवाल, छोटा कुसुमघाट में भंडारण का आरोप
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: अवैध बालू कारोबार पर सवाल, छोटा कुसुमघाट में भंडारण का आरोप

CHANDAN NEWS: मेरे सपनों का भारत’ भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रखे विचार
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: मेरे सपनों का भारत’ भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रखे विचार

<span class=CHANDAN NEWS: मेरे सपनों का भारत 2047 पर सुईया हाई स्कूल में परिचर्चा, अतिथियों व विद्यार्थियों ने रखे विचार">
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: मेरे सपनों का भारत 2047 पर सुईया हाई स्कूल में परिचर्चा, अतिथियों व विद्यार्थियों ने रखे विचार

BANKA NEWS: छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ की बढ़ी सक्रियता
आज फोकस में

BANKA NEWS: छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ की बढ़ी सक्रियता

BHAGALPUR NEWS: ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’: रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ की सतर्कता, पांच नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू
आज फोकस में

BHAGALPUR NEWS: ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’: रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ की सतर्कता, पांच नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू

BANKA NEWS: मतदाता सूची में नाम जुड़वाना हुआ आसान, अब फॉर्म-6 के साथ अलग घोषणा-पत्र की जरूरत नहीं
आज फोकस में

BANKA NEWS: मतदाता सूची में नाम जुड़वाना हुआ आसान, अब फॉर्म-6 के साथ अलग घोषणा-पत्र की जरूरत नहीं

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 05 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp