
रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।
चांदन/बांका:- विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को चांदन प्रखंड के विभिन्न उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कक्षा 8 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सफल प्रतिभागी आगामी 7 अक्टूबर को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। एमएमकेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदन एवं प्रोजेक्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन कुमार सिन्हा बतौर अतिथि शामिल हुए। उन्होंने सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया तथा ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।इसी क्रम में उत्क्रमित हाई स्कूल सिलजोरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह, कोरिया में दीपक झा, बांका में मुनींद्र कुमार राय,

गौरीपुर में सुबोध यादव, कुसुमजोरी में विजय गुप्ता, भौराबाजार में रघुनाथ मंडल, कन्या उच्चतर विद्यालय भैरोगंज में प्रदीप बरनवाल, उत्तरी बरने में अभिमन्यु बरनवाल, केंदुवार में चुनचुन ठाकुर, कटसकरा में जयप्रकाश यादव, बोड़ा सुइयां में अखिल भारती, घुटिया सुइया में रामरंजन बरनवाल, भेलवा में विकास यादव, उत्तरी कसवावशिला में विकास झा, धनुवसार में प्रदीप सिंह तथा मुकुंदा में इंद्रदेव तुरी अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर संबोधित किया और भाषण प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया।कार्यक्रम के दौरान एमएमकेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका करूणा किस्कू, प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन सिंह, ओमप्रकाश कुमार, पप्पू कुमार नूतन सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने सपनों के भारत को लेकर शिक्षा, विकास, आत्मनिर्भरता, स्वच्छता एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।


CHANDAN NEWS: मेरे सपनों का








