Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: एनएच-333ए की बदहाली से बढ़ी परेशानी, बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हुआ भैरोगंज-कटोरिया मार्ग

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।

चांदन/बांका:- भैरोगंज से कटोरिया जाने वाला एनएच-333ए मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति के कारण सवालों के घेरे में है। एक ओर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूरे बिहार में बेहतर सड़क और सुदृढ़ सड़क निर्माण की बात कर रहे हैं, वहीं इस मार्ग की जमीनी तस्वीर सरकारी दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। सड़क की बदहाली से स्थानीय लोगों और राहगीरों में आक्रोश बढ़ रहा है। चांदन प्रखंड अंतर्गत भैरोगंज से कटोरिया जाने वाले मुख्य मार्ग सुपाहा रंगवाज मोड़ से लेकर कोरियासी तक सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे निकल आए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी जमा होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया और छोटे वाहनों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन गया है।कार चालक

Advertisement Box

संतोष कुमार ने बताया कि सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि गड्ढों से होकर गुजरने के कारण बार-बार वाहन खराब हो जाते हैं। वहीं इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों टोटो का आवागमन होता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर लगातार बढ़ रहे बालू लदे भारी वाहनों के दबाव ने स्थिति को और दयनीय बना दिया है। भारी वाहनों के आवागमन से सड़क तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही है।लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से एनएच-333ए की शीघ्र मरम्मत कराने तथा सड़क पर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 07 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp