Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BANKA NEWS: लंबित निर्माण कार्यों पर डीएम सख्त, समय-सीमा में पूरा नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

Author Image
Written by
Kumar Chandan

डिग्री कॉलेज कटोरिया को प्राथमिकता, बौंसी सीएचसी की धीमी प्रगति पर परियोजना प्रबंधक से स्पष्टीकरण; छठ से पहले चंदेसर पोखर पूरा करने का निर्देश

बांका:- जिले में चल रही निर्माण योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बीएमएसआईसीएल, बीएसईआईडीसी और बीएसआरडीसी के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान डीएम ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। बीएसईआईडीसी के अंतर्गत संचालित योजनाओं की योजना-वार प्रगति की जानकारी लेते हुए डीएम ने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने को कहा। जिन कार्यस्थलों पर प्रगति संतोषजनक नहीं मिली, वहां उन्होंने नाराजगी जताते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। संबंधित एजेंसियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता मानकों का भी पूरी तरह पालन करने को कहा गया। डिग्री महाविद्यालय, कटोरिया के निर्माण कार्य को विशेष प्राथमिकता देते हुए डीएम ने इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और कार्य में अनावश्यक विलंब नहीं होने देने को कहा। स्वास्थ्य क्षेत्र की निर्माण योजनाओं की समीक्षा के दौरान बांका में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए

Advertisement Box

संबंधित अधिकारियों को विभागीय स्तर पर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया, ताकि परियोजना से जुड़े आवश्यक कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बौंसी के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम ने गंभीरता जताई। उन्होंने बीएमएसआईसीएल, भागलपुर-बांका के परियोजना प्रबंधक से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। साथ ही निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर सिविल सर्जन, बांका को हस्तगत कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि निर्माण योजनाओं में राशि की कमी कार्य में बाधा नहीं बने। इसके लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक फंड और आवंटन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया। डीएम ने सभी लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित कर उनकी उपयोगिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बीएसआरडीसी के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा में चंदेसर पोखर, वार्ड संख्या-7 का मामला भी प्रमुखता से सामने आया। डीएम ने निर्देश दिया कि पोखर का कार्य छठ पर्व से पहले पूरा कर लिया जाए, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। आवश्यक राशि के लिए संबंधित विभाग से समन्वय कर आवंटन प्राप्त करने और निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के अंत में डीएम ने अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण कार्यों की निगरानी करने और प्रगति की समीक्षा करते रहने को कहा। उन्होंने साफ किया कि योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब निर्माण कार्य समय पर, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी तरीके से पूरा हो। जनहित की योजनाओं में लापरवाही मिलने पर संबंधित स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी।

BOUNSI NEWS: सीएम के संभावित दौरे से पहले मरचून मैदान में तैयारियां तेज
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: सीएम के संभावित दौरे से पहले मरचून मैदान में तैयारियां तेज

BANKA NEWS: दुर्गापूजा-छठ से पहले नगर निकायों की सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त
आज फोकस में

BANKA NEWS: दुर्गापूजा-छठ से पहले नगर निकायों की सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त

<span class=BANKA NEWS: लंबित निर्माण कार्यों पर डीएम सख्त, समय-सीमा में पूरा नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई">
आज फोकस में

BANKA NEWS: लंबित निर्माण कार्यों पर डीएम सख्त, समय-सीमा में पूरा नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

BANKA NEWS: उच्च शिक्षा से रोजगार तक, युवाओं के लिए तीन योजनाओं की जानकारी
आज फोकस में

BANKA NEWS: उच्च शिक्षा से रोजगार तक, युवाओं के लिए तीन योजनाओं की जानकारी

CHANDAN NEWS: डीएम के निर्देश पर नौ आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, सेविकाओं की लापरवाही पर बीडीओ नाराज
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: डीएम के निर्देश पर नौ आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, सेविकाओं की लापरवाही पर बीडीओ नाराज

CHANDAN NEWS: उत्तराधिकार नामांतरण व किसान निबंधन में तेजी को लेकर चांदन में बैठक
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: उत्तराधिकार नामांतरण व किसान निबंधन में तेजी को लेकर चांदन में बैठक

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 07 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp