Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News: ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News

बांका। बिहार। जिलांतर्गत अमरपुर प्रखंड के चोरवैय गांव निवासी भागीरथ मंडल का पुत्र जितेन्द्र मंडल की भागलपुर से दिल्ली जाने के दौरान उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलांतर्गत कल्याणपुर थानाक्षेत्र में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान यूपी पुलिस ने उनके जेब में रखे आधार कार्ड से कर घटना की सूचना चोरवैय गांव स्थित उनके परिजनों को दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक के पिता भागीरथ मंडल ने बताया कि उनका पुत्र जितेन्द्र शनिवार को भागलपुर से ट्रेन पकड़कर दिल्ली मजदूरी करने जा रहा था। रविवार की सुबह यूपी पुलिस ने फोन से सूचना दिया कि उनके पुत्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। घटना के बाद मृतक की मां रिंकू देवी, पत्नी नूतन देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल देखा गया।

घटना की खबर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मृतक के आवास पर उमड़ गई। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि मृतक तीन भाई था। मृतक को दो बच्चे हैं जिसमें करण कुमार 05 साल तथा निधि कुमारी 03 वर्ष की है। ग्रामीणों में बताया कि मृतक काफी मृदुल स्वभाव का व्यक्ति था। मेहनत मजदूरी कर वह अपने परिवार तथा बच्चों की परवरिश करता आ रहा था।

समय की काल ने मासूमों के सिर से पिता का साया छिन लिया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता व अन्य परिजन कानपुर के लिए निकल गये हैं। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा देखी गई।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082095
Users Today : 28
Users Yesterday : 62