बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News:
वैशाली जिले से क्राइम रिपोर्टिंग की शुरुआत करने वाले राहुल अमृत राज बने पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता। राहुल ने एक दशक पूर्व वैशाली ब्यूरो कार्यालय से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत की थी। एक दशकों में बिहार के अन्य जिलों व नई दिल्ली संस्करण में विभिन्न समाचार- पत्रों में बतौर क्राइम रिपोर्टर रह चुके राहुल अमृत राज अब वकालत भी करेंगे।
वैशाली से लेकर राजधानी पटना तक कई पत्र-पत्रिकाओं में काम कर चुके राहुल अमृत राज वर्तमान में दी आशी पोस्ट मासिक पत्रिका व आशी पोस्ट डॉट कॉम न्यूज पोर्टल के बतौर संपादक हैं। पत्रकारिता में राहुल अन्य पत्रकारों के लिए अनुकरणीय हैं, कैसे एक मुफस्सिल का पत्रकार छोटे जिले से पत्रकारिता की शुरुआत कर बिहार विधानसभा तक सदन के सत्रों में रिपोर्टिंग करने पहुँचते हैं।
कहते हैं कोई भी काम अगर सिद्दत से करो तो मुश्किल नहीं है। राहुल ने पत्रकारिता के साथ कानून की पढ़ाई जारी रखी। तीन वर्षीय एलएलबी की डिग्री हासिल करने के बाद अब पटना उच्च न्यायालय में वकालत करेंगे। बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन रमाकांत शर्मा ने राहुल अमृत राज को बार काउंसिल का सर्टिफिकेट सौंपा।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 26
Users Yesterday : 62