खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के सलारपुर बाजार में किसान की बाइक की डिक्की से एक लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नौनियाचक निवासी किसान मनोज चौधरी परबत्ता स्थित यूनियन बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर उचक्कों ने उनकी बाइक की डिक्की से एक लाख रुपये उड़ा लिए।
वहीं, परबत्ता थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्हें फिलहाल घटना की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार दैनिक बिहार पत्रिका।








