तत्काल सीएसपी संचालक पर विधि- सम्मत कार्रवाई करेंगे
बिहार पत्रिका। प्रदीप कुमार Bihar Breaking News :
बांका। बिहार। जिलांतर्गत संचालित कुछ ग्राहक सेवा केंद्रों द्वारा आमजनों से दाखिल-खारिज/लगान रसीद एवं अन्य सेवाओं को प्रदान करने हेतु उनके द्वारा अवैध राशि की वसूली की शिकायत जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार को प्राप्त हो रही थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें आमजनों को किसी प्रकार की सेवा उपलब्ध कराने के क्रम में अवैध राशि की वसूली नहीं करने के संबंध में निर्देशित करेंगे।

साथ ही ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों द्वारा अवैध राशि की वसूली से संबंधित शिकायत के निवारण हेतु मुख्य स्थान/चौक- चौराहा पर सूचना पट्ट, फ्लैक्स/बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करेंगे तथा प्राप्त शिकायत के आधार पर तत्काल संबंधित ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के विरुद्ध विधि- सम्मत कार्रवाई करेंगे। सभी अंचल अधिकारी आरटीपीएस कार्यालय के आईटी सहायक एवं अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर आवेदनों के निष्पादन में फीफो अर्थात प्राप्ति क्रमानुसार निष्पादन/वितरण सुनिश्चित करेंगे।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 16
Users Yesterday : 62