Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: डीएम के निर्देश पर सामुदायिक भवन कराया गया अतिक्रमण मुक्त, अब यहां चलेगा आंगनबाड़ी केंद्र

Author Image
Written by
Kumar Chandan (Dist Beuro)

निजी आवास और किराये के मकान में संचालित केंद्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट करने की कार्रवाई तेज, सीओ ने सेविका को दिया सख्त निर्देश

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।  

Advertisement Box

चांदन/बांका:- भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सरकारी भवनों को अतिक्रमण मुक्त कराकर उनमें केंद्र संचालित करने की पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर चांदन प्रखंड की चांदवारी पंचायत अंतर्गत लहरनिया गांव स्थित सामुदायिक भवन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। अब इस सामुदायिक भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 61 का संचालन किया जाएगा। वहीं, विभागीय आदेश प्राप्त होने के बाद भविष्य में यहां आंगनबाड़ी केंद्र के लिए नए भवन का निर्माण भी कराया जा सकता है।इस संबंध में चांदन के प्रभारी अंचल अधिकारी प्रशांत शांडिल्य, बीपीआरओ अवनीश कुमार और मुखिया प्रतिनिधि नरेश यादव ने लहरनिया गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 61 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र के वर्तमान संचालन की स्थिति और सामुदायिक भवन पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत को लेकर जानकारी ली गई। प्रशासन की पहल का मुख्य उद्देश्य भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों को निजी आवास या किराये के मकान के बजाय उपयुक्त सरकारी भवनों में संचालित करना है, ताकि बच्चों को निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराने में परेशानी नहीं हो।

सीओ ने बताया, सामुदायिक भवन में तत्काल चलेगा केंद्र

प्रभारी अंचल अधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि लहरनिया गांव स्थित सामुदायिक भवन पर ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायत मिली थी। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश के आलोक में सामुदायिक भवन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की गई है, ताकि वहां आंगनबाड़ी

केंद्र संख्या 61 का संचालन किया जा सके। उन्होंने बताया कि तत्काल इस सामुदायिक भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किया जाएगा। विभागीय आदेश प्राप्त होने के बाद वहां आंगनबाड़ी केंद्र के लिए नए भवन का निर्माण कराया जा सकता है।

निजी आवास पर केंद्र चलाने से किया मना

निरीक्षण के दौरान सीओ प्रशांत शांडिल्य ने आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका मीना भारती को सख्त निर्देश दिया कि केंद्र का संचालन अपने निजी आवास पर नहीं करें। केंद्र निर्धारित सरकारी भवन में ही संचालित किया जाना है। प्रशासन का प्रयास है कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के पास अपना भवन नहीं है, उन्हें पंचायत भवन, सामुदायिक भवन अथवा अन्य उपयुक्त सरकारी संस्थानों में स्थान उपलब्ध कराया जाए।

भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट करने की तैयारी

जिला प्रशासन की इस पहल के तहत निजी आवास या किराये के मकान में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने की दिशा में कार्रवाई तेज की जा रही है। सरकारी भवनों पर अतिक्रमण या अन्य बाधाओं के कारण केंद्रों के संचालन में आ रही समस्याओं को दूर करने पर जोर दिया जा रहा हैआंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में संचालित करने से बच्चों को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और अन्य निर्धारित सेवाएं उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी। लहरनिया गांव में सामुदायिक भवन को अतिक्रमण मुक्त कराकर आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन के लिए उपलब्ध कराना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

BOUNSI NEWS: महिला दारोगा की शिकायत पर बौंसी थानाध्यक्ष निलंबित, जांच में अमर्यादित भाषा के आरोप की पुष्टि
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: महिला दारोगा की शिकायत पर बौंसी थानाध्यक्ष निलंबित, जांच में अमर्यादित भाषा के आरोप की पुष्टि

BANKA NEWS: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर बांका पुलिस अलर्ट, घाटों से विसर्जन मार्गों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आज फोकस में

BANKA NEWS: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर बांका पुलिस अलर्ट, घाटों से विसर्जन मार्गों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

BANKA NEWS: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को नमन, बांका पुलिस केंद्र में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
आज फोकस में

BANKA NEWS: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को नमन, बांका पुलिस केंद्र में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

BANKA NEWS: जीविका योजनाओं में सुस्ती पर डीएम सख्त, चांदन और बौंसी के प्रखंड परियोजना प्रबंधकों से मांगा स्पष्टीकरण
आज फोकस में

BANKA NEWS: जीविका योजनाओं में सुस्ती पर डीएम सख्त, चांदन और बौंसी के प्रखंड परियोजना प्रबंधकों से मांगा स्पष्टीकरण

BANKA NEWS: बांका में 28 अक्टूबर से राज्य स्तरीय बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डीएम अंशुल अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा की
आज फोकस में

BANKA NEWS: बांका में 28 अक्टूबर से राज्य स्तरीय बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डीएम अंशुल अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा की

BOUNSI NEWS: मंदारगिरी के जैन मंदिर में चोरी से हड़कंप, कई ताले टूटे, गुप्त भंडार भी बना निशाना
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: मंदारगिरी के जैन मंदिर में चोरी से हड़कंप, कई ताले टूटे, गुप्त भंडार भी बना निशाना

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp