Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BANKA NEWS: बांका में 28 अक्टूबर से राज्य स्तरीय बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डीएम अंशुल अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा की

Author Image
Written by
Kumar Chandan (Dist Beuro)

बांका। खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बड़ा मंच देने के उद्देश्य से बांका जिले में राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आगामी 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक आर.एम.के. इंटर विद्यालय के खेल मैदान में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय विद्यालय खेल आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ प्रतियोगिता की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी संबंधित विभाग निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। खेल प्रतियोगिता को लेकर जिला खेल पदाधिकारी को मैदान की तकनीकी व्यवस्था दुरुस्त रखने, वॉलीबॉल कोर्ट का मानक के अनुरूप रखरखाव करने, खेल उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा योग्य रेफरी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रतियोगिता की समय-सारणी को व्यवस्थित तरीके से तैयार करने पर भी जोर दिया गया, ताकि सभी मुकाबले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हो सकें। दूसरी ओर, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी को आयोजन के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था तथा बाहर से आने वाली टीमों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। खिलाड़ियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए नगर परिषद, बांका के कार्यपालक पदाधिकारी को खेल परिसर, आवासन स्थलों और भोजन स्थल के आसपास विशेष साफ-सफाई कराने, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त रोशनी तथा चलंत शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी प्रशासन गंभीर नजर आया। सिविल सर्जन, बांका को खेल मैदान, खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के ठहरने और भोजन करने के स्थानों पर चौबीसों घंटे प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इसके तहत आवश्यक दवाओं, एंबुलेंस तथा डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों की टीम की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके। वहीं, विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों के आवासन एवं भोजन की उचित व्यवस्था करने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपी गई है। प्रतियोगिता की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर बैनर-पोस्टर लगाने के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। अब बांका में आयोजित होने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को काफी उम्मीदें हैं। 28 से 30 अक्टूबर तक आर.एम.के. इंटर विद्यालय का खेल मैदान राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाली बालक वॉलीबॉल टीमों के मुकाबलों का गवाह बनेगा। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रतियोगिता खेल भावना, बेहतर प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो।

Advertisement Box
BANKA NEWS: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर बांका पुलिस अलर्ट, घाटों से विसर्जन मार्गों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आज फोकस में

BANKA NEWS: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर बांका पुलिस अलर्ट, घाटों से विसर्जन मार्गों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

BANKA NEWS: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को नमन, बांका पुलिस केंद्र में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
आज फोकस में

BANKA NEWS: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को नमन, बांका पुलिस केंद्र में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

BANKA NEWS: जीविका योजनाओं में सुस्ती पर डीएम सख्त, चांदन और बौंसी के प्रखंड परियोजना प्रबंधकों से मांगा स्पष्टीकरण
आज फोकस में

BANKA NEWS: जीविका योजनाओं में सुस्ती पर डीएम सख्त, चांदन और बौंसी के प्रखंड परियोजना प्रबंधकों से मांगा स्पष्टीकरण

<span class=BANKA NEWS: बांका में 28 अक्टूबर से राज्य स्तरीय बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डीएम अंशुल अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा की">
आज फोकस में

BANKA NEWS: बांका में 28 अक्टूबर से राज्य स्तरीय बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डीएम अंशुल अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा की

BOUNSI NEWS: मंदारगिरी के जैन मंदिर में चोरी से हड़कंप, कई ताले टूटे, गुप्त भंडार भी बना निशाना
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: मंदारगिरी के जैन मंदिर में चोरी से हड़कंप, कई ताले टूटे, गुप्त भंडार भी बना निशाना

CHANDAN NEWS: झझवा एकादशी मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, पुलिस प्रशासन रहा चौकस, थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने संभाली सुरक्षा की कमान
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: झझवा एकादशी मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, पुलिस प्रशासन रहा चौकस, थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने संभाली सुरक्षा की कमान

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 21 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp