Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News: नवरात्रि को लेकर सिमरिया में उमड़ी बिहार से नेपाल तक के श्रद्धालुओं की भीड़

Bihar Breaking News, Begusarai: मिथिला और मगध के संगम पर स्थित पावन गंगा तट सिमरिया में शारदीय नवरात्र के नजदीक आते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्र के लिए राज्य के विभिन्न हिस्से से लोग जल लेने सिमरिया घाट पहुंचने लगे हैं।

शुक्रवार की सुबह भी जयनगर से आने वाली ट्रेन के राजेन्द्र पुल स्टेशन पर रुकते ही लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। सिमरिया में सिर्फ बेगूसराय ही नहीं, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी से लेकर नेपाल के तराई क्षेत्र तक एवं मगध के विभिन्न हिस्से से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालु की सुविधा को लेकर घाट पर तैनात गोताखोर निरंतर मोटरबोट से गश्ती में जुटे हुए हैं। विभिन्न जिलों से आने वाले श्रद्धालु गंगा स्नान, गंगा पूजन और सिद्धाश्रम सहित अन्य मठ-मंदिरों में पूजा करने के बाद गंगाजल ही नहीं गंगाजल के साथ-साथ गंगा की मिट्टी (गंगौट) लेकर भी अपने घर को प्रस्थान कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण एशिया प्रसिद्ध इस कार्तिक कल्पवास स्थल पर कार्तिक मास शुरू होने से पहले ही लोगों का रेला लगातार उमड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। देवी भगवती का गज (हाथी) पर आगमन सुख और समृद्धि में वृद्धि करने वाला होगा।

15 अक्टूबर रविवार को प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा होगी। कलश स्थापन का मुहर्त्त दिन के 11.36 बजे से 12.24 तक है। 16 अक्टूबर सोमवार को द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी, 17 अक्टूबर मंगलवार को तृतीय स्वरूप चन्द्रधंटा, 18 अक्टूबर बुधवार को चतुर्थ स्वरूप कुष्मांडा एवं 19 अक्टूबर गुरूवार को पंचम स्वरूप स्कन्दमाता की पूजा होगी। 20 अक्टूबर शुक्रवार को षष्ट स्वरूप कात्यायनी की पूजा एवं बेल निमंत्रण दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक होगी।

21 अक्टूबर को सप्तम स्वरूप कालरात्रि की पूजा, देवी जागरण और निशा पूजा के बाद मध्य रात्रि में मां के दर्शन के लिए पट खोल दिए जाएंगे। 22 अक्टूबर को अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा एवं महाष्टमी व्रत तथा 23 अक्टूबर को सिद्धिदात्री की पूजा, नवमी एवं हवन दोपहर 3.10 बजे तक होगा। 24 अक्टूबर को विजयादशमी होगी।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082083
Users Today : 16
Users Yesterday : 62