Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Lucknow Update :अतिक्रमणकारियों की जद में एलडीए कालोनी में पार्क का स्थान

Lucknow Update : लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने आशियाना के सेक्टर एम वन में एलडीए कालोनी बनायी। जहां आजकल सौ से ज्यादा परिवार रह रहे हैं। कालोनी के बीच में पार्क के लिए स्थान छोड़ा गया है। पार्क के स्थान पर अतिक्रमण अब हो गया है। वहां झुग्गी डालकर कुछ लोग रहने लगे हैं।

 

एलडीए के विकसित कालोनियों में महाराजा बिजली पासी किला के पीछे आशियाना सेक्टर एम वन की कालोनी को बनाते हुए नक्शे में एक सुंदर पार्क बनाने के लिए जमीन छोड़ी गयी। जमीन पर पार्क बनना है। जिसके लिए स्थानीय लोगों ने एलडीए के अधिकारियों से कई बार वार्ता की। पार्क की जमीन पर छोटा सा मंदिर बन गया। मंदिर बनने के बाद उसके दोनों ओर झुग्गी डालकर अतिक्रमण किया गया और जिनके नाम से कोई आवंटन नहीं है।

 

अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रयास हुआ है। एलडीए कालोनी में कश्यप परिवार के सदस्यों ने कहा कि वर्तमान समय में कालोनी के बीच एक सुंदर पार्क होता तो वहां कालोनी के बच्चे खेलकूद करते रहते। खुली जमीन होने से लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। मौके पर झुग्गी झोपड़ी मौजूद है तो बकरी बांधी जा रही है। मंदिर के पीछे कूड़ा डालकर रास्ता भी रोक दिया गया है।

 

एलडीए में कार्यरत वीके गुप्ता ने कहा कि एलडीए की कालोनी में अतिक्रमण कुछ वक्त से हो गया है। इस जमीन पर पार्क बनाने का प्रस्ताव है। नक्शे में भी पार्क ही दिखायी देता है। सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण करने वालों से वार्ता की गयी है। वहीं एलडीए के सचिव तक इस बात को पहुंचाया जायेगा। जिससे जोन अधिकारी तत्काल ही कोई ठोस कदम उठायें।

Krishna Gaud
Author: Krishna Gaud

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082080
Users Today : 13
Users Yesterday : 62