Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रमों की समीक्षा, जांच और निगरानी पर जोर।

 खगड़िया/परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता में शुक्रवार को भागलपुर जोन के एनटीडी जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. आशीष तिग्गा ने भ्रमण कर वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान फाइलेरिया उन्मूलन और कालाजार नियंत्रण कार्यक्रमों के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया गया।

भ्रमण के दौरान फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि रक्त संग्रह (एनबीएस) की स्लाइडों तथा माइक्रोस्कोपी से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं, कालाजार के संदिग्ध मरीजों से संबंधित पंजी के अद्यतन की स्थिति की भी जांच की गई। इस दौरान संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों से कार्यक्रमों की प्रगति, जांच व्यवस्था और अभिलेखों के संधारण की जानकारी ली गई।

Advertisement Box

डॉ. आशीष तिग्गा ने वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान और प्रभावी नियंत्रण के लिए निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी शाहनवाज आलम, सलाहकार बबलू सहनी, वीबीडीएस अरुण कुमार, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर संजय कुमार, सीएचओ हेमराज बड़क और लैब टेक्नीशियन मनोरंजन पंडित सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

 

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 24 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp