*परबत्ता में बच्चों से लेकर युवाओं तक को कर रहे आकर्षित, लोगों के चेहरे पर ला रहे खुशी*
खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के परबत्ता बाजार में दो युवक जोकर का रूप धारण कर लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का काम कर रहे हैं। उनकी अनोखी वेशभूषा और मनोरंजक अंदाज को देखकर बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़े युवक-युवतियां भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों युवक अपनी कला और अंदाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं।
इन दोनों युवकों की पहचान बेगूसराय निवासी दीपक कुमार और मुकेश साह के रूप में हुई है। जोकर बनकर लोगों के बीच पहुंचने वाले ये युवक अपने हाव-भाव और मजेदार गतिविधियों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। खासकर बच्चे उन्हें देखकर उत्साहित हो जाते हैं और उनके साथ हंसी-मजाक करते नजर आते हैं।
परबत्ता बाजार में इन युवकों को देखने के लिए लोगों की दिलचस्पी बनी रहती है। उनकी प्रस्तुति लोगों की रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी में कुछ पल की खुशी और मनोरंजन लेकर आ रही है। बच्चों के साथ-साथ युवा वर्ग भी उनके अंदाज को पसंद कर रहा है।
आज के भागदौड़ भरे जीवन में लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना अपने आप में खास है। दीपक कुमार और मुकेश साह अपने अनोखे अंदाज से यही काम कर रहे हैं। उनकी इस पहल से परबत्ता बाजार में मनोरंजन का माहौल बन रहा है और लोग कुछ पल हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार।




