Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Breaking News: इस बार दो दिन अमावस्या, आज पितृ कार्य और कल देवकार्य अमावस्या

Breaking News, पटना। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व हैं। यह तिथि पितरों को समर्पित है। लोकमान्यता है कि इस दिन पितरों का तर्पण और पिंड दान, श्राद्ध करने से सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं और पितर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। वैशाख माह में जलका दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती हैं। दादी मंदिर भागलपुर के विक्की पंडा ने बताया कि वैशाख अमावस्या तिथि की शुरुआत 7 मई मंगलवार को सुबह 11:42 बजे हो जाएगी और अगले दिन यानी 8 मई बुधवार को सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक रहेगी।

ऐसे में अमावस्या तिथि दो दिन मनाई जाएगी। इसमें पितृ संबंधित कार्यों के लिए 7 मई मंगलवार का दिन शास्त्र सम्मत रहेगा। इस दिन अमृत सर्वार्थ सिद्धि योग और आयुष्मान योग भी रहेगा। इस दिन पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पितृ दोष निवारण स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। पितरों के लिए तर्पण जल सफेद फूल और काले तिल से करना चाहिए। इसके बाद पितरों के लिए पिंडदान, श्राद्धकर्म सुबह 11:55 से दोपहर 2 बजे के बीच में करना श्रेष्ठ रहेगा। विक्की पंडा के अनुसार इस बार वैशाख मास के श्रीकृष्ण पक्ष की अमावस्या उदियात तिथि को आधार मानते हुए 8 मई बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि योग और सौभाग्य योग में मनाई जाएगी। इस दिन देवताओं से संबंधित कार्य करना चाहिए। देवकार्य बुधवार को सुबह 5:43 से 8:52 बजे तक करना श्रेष्ठ है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082080
Users Today : 13
Users Yesterday : 62