Khagaria News, खगड़िया। जिले के बेलदौर में सांप काटने से एक सात वर्षीय बालक की मौत इलाज के क्रम में पीएचसी में हो गई। बालक के मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना रविवार की दोपहर में कुर्बन गांव की बताई जा रही है। मृत बालक का पहचान कुर्बन गांव निवासी बिजेंद्र मंडल के सात वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रूप में की गई है।
परिजनों के मुताबिक पीड़ित बालक अपने घर में रखे पलंग पर खेल रहा था। इसी क्रम में सांप ने उसके बाएं पैर के ठेहुना के नीचे काट लिया। परिजनों की इसकी जानकारी तब मिली जब बालक बेहोश हो गया।
जानकारी पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 26
Users Yesterday : 62