Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

अयोध्या के राम मंदिर में फायरिंग… SSF जवान की गोली लगने से मौत, परिसर की सुरक्षा में था तैनात; जानें पूरा मामला

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात SSF के जवान की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के समय जवान कोटेश्वर मंदिर के सामने बन रहे वीआईपी गेट के पास तैनात था। यहां से राम मंदिर का मुख्य हिस्सा महज 150 मीटर की दूरी पर है। जवान की पहचान शत्रुघ्न विश्वकर्मा उम्र 25 साल के रूप में हुई है।

सिर में सामने से लगी गोली

जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार सुबह 5.25 बजे की है। उस समय जवान शत्रुघ्न विश्वकर्मा कोटेश्वर मंदिर के सामने बन रहे वीआईपी गेट के पास तैनात था। यहां से राम मंदिर का मुख्य हिस्सा महज 150 मीटर की दूरी पर है। घटना के समय शत्रुघ्न विश्वकर्मा के पास और भी जवान तैनात थे। गोली जवान के सिर में सामने से ललाट पर लगी, साथी सुरक्षाकर्मी तुरंत उसे अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के चलते उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।

2019 बैच का था शत्रुघ्न विश्वकर्मा

घटना की सूचना मिलते ही आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच की जा रही है, फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। गोली सामने से सिर में कैसे लगी, पुलिस इस बात की जांच कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, घटना से पहले शत्रुघ्न मोबाइल देख रहा था। शत्रुघ्न विश्वकर्मा 2019 बैच का था, एसएसएफ में तैनात था। वह अंबेडकरनगर के थाना सम्मनपुर के गांव कजपुरा का रहने वाला था। एसएसएफ फोर्स को मंदिर की सुरक्षा के लिए गठित किया गया है।

राम मंदिर में ये दूसरी घटना

राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद यह ऐसी दूसरी घटना है। तीन महीने पहले मार्च में भी राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान को गोली लगी थी। उस केस में तो जवान से खुद ही गलती से अपनी राइफिल चल गई थी। वो बंदूक को साफ कर रहा था, तभी ट्रिगर दबा और गोली जवान को जा लगी।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082086
Users Today : 19
Users Yesterday : 62