Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

PM Awas Yojana: बजट में एलान बनेंगे 3 करोड़ नए घर, जानें किसे मिलेगा लाभ

दैनिक बिहार पत्रिका डिजिटल, PM Awas Yojana: देशवासियों को बजट में कई बड़े एलान का इंतजार था और अपने बजट के दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े एलान किए भी। इसी बीच एक घोषणा पीएम आवास योजना के लिए भी की गई। अपने बजट के दौरान वित्तमंत्री ने एलान किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तीन करोड़ अतिरिक्त घर बनाए जाएंगे। सरकार की तरफ से जानकारी दी गई कि इसके लिए आवश्यक आवंटन किया गया है।

साथ ही औद्योगिक श्रमिकों के लिए छात्रावास शैली के आवासों के साथ किराये के घर भी बनाए जाएंगे। इसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी मोड) के माध्यम से पूरा किया जाएगा।

किन्हें मिलेगा लाभ?

दरअसल, पीएम आवास योजना के तहत 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश सरकरा करेगी जिससे एक करोड़ गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को घर दिए जाएंगे। यहां ये भी जानते चलें कि अगले पांच वर्षों में 2.2 लाख करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता भी शामिल होगी।

क्या है योजना?

दरअसल, पीएम आवास योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के तहत उन लोगों को लाभ मिलता है जिनके पास कच्चे मकान होते हैं और जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं।

किन्हें मिलता है योजना का लाभ?
  • अगर आपके पास पक्का मकान नहीं है
  • गर आप बीपीएल कार्डधारक हैं
  • अगर आपकी आय निम्न आय है
  • आपके पास आवासीय इकाई नहीं है आदि।
इन लोगों को योजना का नहीं मिलेगा लाभ:-
  • जो लोग टैक्स भरते हैं
  • जो किसी कंपनी का मालिक है
  • जिनकी सरकारी नौकरी है या परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी है
  • जिसका पहले से शहरी या ग्रामीण इलाके में पक्का मकान हो
  • जिनकी सालाना आय तय लिमिट से ज्यादा हो।
दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082086
Users Today : 19
Users Yesterday : 62