Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विद्यालयों में छठ महापर्व की महत्ता से रूबरू हुए बच्चे, गीत-संगीत के जरिए सीखी लोकआस्था और संस्कृति की परंपरा।

*परबत्ता के मध्य विद्यालय बिठला और नवसृजित प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला नयागांव में छठ पूजा को लेकर दिखी सांस्कृतिक गतिविधियां, बच्चों ने जाना सूर्य उपासना और छठी मईया की आराधना का महत्व*

खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में मध्य विद्यालय बिठला में बच्चों को छठ महापर्व की धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और सामाजिक महत्व से अवगत कराया गया। शिक्षिका के निर्देशन में आयोजित इस पहल के दौरान बच्चों को बताया गया कि छठ पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, स्वच्छता, पवित्रता और सूर्य उपासना के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है।

Advertisement Box

बच्चों को छठ महापर्व की विभिन्न परंपराओं, व्रतियों की कठिन तपस्या, अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा के बारे में जानकारी दी गई। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को करीब से समझने का अवसर मिला।

वहीं, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला नयागांव में भी छठ महापर्व को लेकर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। यहां बच्चों ने छठी मईया की महिमा से जुड़े पारंपरिक गीत ‘हाथ जोड़ि करि ला बिनतिया, छठी मईया होईहा सहाय’ के माध्यम से लोकआस्था और भक्ति की सुंदर प्रस्तुति दी। गीत-संगीत के जरिए बच्चों ने बिहार की समृद्ध लोकसंस्कृति और छठ पर्व की परंपराओं को समझने का प्रयास किया।

विद्यालयों में इस तरह की गतिविधियों की सराहना करते हुए लोगों का कहना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि बच्चों को अपनी संस्कृति, सभ्यता और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना भी जरूरी है।

ऐसी पहल से नई पीढ़ी में अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान, सामाजिक सद्भाव और परंपराओं को संरक्षित रखने की भावना विकसित होती है।

दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार।

परबत्ता शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख, नकदी-जेवर समेत लाखों की संपत्ति नष्ट।
आज फोकस में

परबत्ता शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख, नकदी-जेवर समेत लाखों की संपत्ति नष्ट।

बिहार में कभी सत्ता की सिरमौर रही कांग्रेस आज क्यों हो गई बेअसर? पांच उम्मीदवार उतारे, एमएलसी चुनाव में खाता तक नहीं खोल सकी पार्टी।
आज फोकस में

बिहार में कभी सत्ता की सिरमौर रही कांग्रेस आज क्यों हो गई बेअसर? पांच उम्मीदवार उतारे, एमएलसी चुनाव में खाता तक नहीं खोल सकी पार्टी।

<span class=विद्यालयों में छठ महापर्व की महत्ता से रूबरू हुए बच्चे, गीत-संगीत के जरिए सीखी लोकआस्था और संस्कृति की परंपरा।">
आज फोकस में

विद्यालयों में छठ महापर्व की महत्ता से रूबरू हुए बच्चे, गीत-संगीत के जरिए सीखी लोकआस्था और संस्कृति की परंपरा।

खगड़िया स्वच्छता अभियान की खुली पोल! पसराहा में सफाई कर्मियों की जगह छोटे बच्चों से उठवाया जा रहा कचरा।

खगड़िया के नए एसपी बने 2021 बैच के आईपीएस शैलेंद्र सिंह, संभालेंगे जिले की कमान।
आज फोकस में

खगड़िया के नए एसपी बने 2021 बैच के आईपीएस शैलेंद्र सिंह, संभालेंगे जिले की कमान।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp