Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मड़ैया थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद अस्पताल से लौट रहे घायलों पर चाकू से हमला, दो की हालत गंभीर।

खगड़िया/परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया थाना क्षेत्र के बिठला गांव में रविवार देर रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में महिलाओं सहित आधा दर्जन व्यक्ति जख्मी हो गए। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परबत्ता लाया गया।

जख्मी लोगों की पहचान बिठला गांव निवासी कैलाश गोस्वामी के पुत्र इंदल गोस्वामी (45), धर्मेंद्र गोस्वामी के पुत्र सन्नी कुमार (15), धर्मेंद्र गोस्वामी की पत्नी पूनम देवी (30), इंदल गोस्वामी की पत्नी पुष्पा देवी (35), कैलाश गोस्वामी के पुत्र कुंदन गोस्वामी (32) एवं उनकी पत्नी रूखिया देवी (60) के रूप में हुई है।

Advertisement Box

पीड़ित पक्ष के अनुसार, अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जब वे लोग घर लौट रहे थे, तभी अगुवानी-महेशखूंट मार्ग पर अस्पताल के गेट से बाहर निकलते ही बदल गोस्वामी और उनके सहयोगियों ने दोबारा से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान चाकू से जानलेवा हमला कर घायलों को फिर से जख्मी कर दिया गया। घटना के बाद अस्पताल के सामने बाजार में लोगों की भीड़ जुटने लगी। भीड़ को देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। अस्पताल से इलाज कराकर लौट रहे घायलों पर दोबारा हमला किए जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

इधर, सीएचसी परबत्ता में तैनात चिकित्सक डॉ. बीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया गया। इनमें दो लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल खगड़िया रेफर किया गया है।

 

 

दैनिक बिहार पत्रिका गुरुदेव कुमार।

Khagaria News: खटाहा में काली पूजा पर कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने रचनाओं से बांधा समां
आज फोकस में

Khagaria News: खटाहा में काली पूजा पर कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने रचनाओं से बांधा समां

तेमथा राका में काली पूजा पर कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम।
आज फोकस में

तेमथा राका में काली पूजा पर कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम।

परबत्ता में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत 10 लोग घायल, तीन सदर अस्पताल रेफर
आज फोकस में

परबत्ता में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत 10 लोग घायल, तीन सदर अस्पताल रेफर

<span class=मड़ैया थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद अस्पताल से लौट रहे घायलों पर चाकू से हमला, दो की हालत गंभीर।">
आज फोकस में

मड़ैया थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद अस्पताल से लौट रहे घायलों पर चाकू से हमला, दो की हालत गंभीर।

खगड़िया में आस्था लोक हॉस्पिटल का निबंधन रद्द, सभी चिकित्सीय कार्यों पर तत्काल रोक
आज फोकस में

खगड़िया में आस्था लोक हॉस्पिटल का निबंधन रद्द, सभी चिकित्सीय कार्यों पर तत्काल रोक

परबत्ता छत से गिरकर मासूम की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम।
आज फोकस में

परबत्ता छत से गिरकर मासूम की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 09 नवंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp