खगड़िया/परबत्ता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर परबत्ता नगर पंचायत अंतर्गत करना गांव में सामाजिक सेवा और सहयोग की अनूठी पहल की गई। इस अवसर पर गांव के निवासी भुवनेश्वर कुमार सिंह की ओर से छठव्रतियों के बीच वस्त्रों का वितरण किया गया।
इस दौरान करीब 241 महिला छठव्रतियों को साड़ी तथा 151 पुरुष छठव्रतियों को अंगवस्त्र भेंट किए गए। छठ महापर्व के अवसर पर वस्त्र पाकर छठव्रतियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस पहल को ग्रामीणों ने सराहनीय बताते हुए भुवनेश्वर कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।
छठ पर्व बिहार की लोक आस्था, पवित्रता, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे अवसर पर जरूरतमंद एवं व्रतियों के बीच सहयोग की भावना समाज में सकारात्मक संदेश देती है। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की पहल से पर्व की खुशियां दोगुनी होती हैं और आपसी भाईचारे को मजबूती मिलती है।
दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार पंडित।


करना गांव में छठव्रतियों के






