Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगुवानी-सुल्तानगंज पुल निर्माण कार्य के दौरान हादसा, लोहे की प्लेट गिरने से मजदूर गंभीर रूप से घायल।

खगड़िया/परबत्ता। अगुवानी और सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल में शनिवार की देर शाम एक हादसा हो गया। इसमें सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश पासवान के पुत्र उदय पासवान के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे सुल्तानगंज की ओर पुल के पिलर नंबर चार पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मजदूर उदय पासवान क्रेन की मदद से लोहे की प्लेट ऊपर उठाने के काम में लगा था। तभी अचानक प्लेट में लगा लोहे का रस्सा टूट गया। रस्सा टूटने के कारण लोहे की भारी प्लेट मजदूर को अपनी चपेट में लेते हुए नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Advertisement Box

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और अन्य कर्मियों के सहयोग से घायल मजदूर को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। हादसे के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

 

दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार 

 

<span class=अगुवानी-सुल्तानगंज पुल निर्माण कार्य के दौरान हादसा, लोहे की प्लेट गिरने से मजदूर गंभीर रूप से घायल।">
आज फोकस में

अगुवानी-सुल्तानगंज पुल निर्माण कार्य के दौरान हादसा, लोहे की प्लेट गिरने से मजदूर गंभीर रूप से घायल।

परबत्ता पत्नी दो बच्चों को लेकर घर से हुई थी फरार, मधेपुरा से बरामद।
आज फोकस में

परबत्ता पत्नी दो बच्चों को लेकर घर से हुई थी फरार, मधेपुरा से बरामद।

परबत्ता तीन साल से फरार अंचल अधिकारी पर हमले का आरोपी रितु दास गिरफ्तार।
आज फोकस में

परबत्ता तीन साल से फरार अंचल अधिकारी पर हमले का आरोपी रितु दास गिरफ्तार।

परबत्ता बैंक से ढाई लाख रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रखे, चोरी के मामले में कटिहार से एक गिरफ्तार।
आज फोकस में

परबत्ता बैंक से ढाई लाख रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रखे, चोरी के मामले में कटिहार से एक गिरफ्तार।

बैसा में छह दिवसीय कार्तिकोत्सव की तैयारी पूरी, 25 नवंबर को सांसद पप्पू यादव करेंगे जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन।
आज फोकस में

बैसा में छह दिवसीय कार्तिकोत्सव की तैयारी पूरी, 25 नवंबर को सांसद पप्पू यादव करेंगे जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन।

परबत्ता कार्तिक पूर्णिमा पर अगुवानी गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी।
आज फोकस में

परबत्ता कार्तिक पूर्णिमा पर अगुवानी गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 29 नवंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp