मजदूर एकता के नारों के साथ गूंजा सभागार, गोगरी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस

विधिज्ञ संघ गोगरी में ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के तत्वावधान में आयोजित हुआ समारोह

गोगरी/खगड़िया। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिला एवं अनुमंडल कमेटी ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (AILU) खगड़िया एवं गोगरी के संयुक्त तत्वावधान में विधिज्ञ संघ गोगरी के सभागार में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम शंकर मिश्र ने की, जबकि दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन AILU खगड़िया के अध्यक्ष एवं राज्य उपाध्यक्ष नलिनेश कुमार सिंहा ने किया।

उद्घाटन भाषण में नलिनेश कुमार सिंहा ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन 136 वर्षों से मजदूरों के संघर्ष और अधिकारों की याद दिलाता है। उन्होंने बताया कि कैसे मजदूरों ने आठ घंटे कार्य दिवस की मांग को लेकर आंदोलन चलाया और अपने हक की लड़ाई जीतकर इतिहास रचा।

सभा को अधिवक्ता नंद किशोर मंडल, अनंत प्रसाद, अमर सिंह, वकील मंडल, पुष्पा कुमारी, बबिता कुमारी, अनिमेष अनल, सीता राम शर्मा, विपिन कुमार, मिथिलेश कुमार, संजीव कुमार, अरुण पंडित और अजित कुमार सहित कई अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने मजदूरों के अधिकार, न्याय व्यवस्था में उनकी भूमिका तथा आज की चुनौतियों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष प्रेम शंकर मिश्र के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। अंत में “मई दिवस जिंदाबाद”, “मजदूर एकता जिंदाबाद” तथा “दुनिया के मजदूरों एक हो” जैसे गगनभेदी नारों के साथ समारोह समाप्त हुआ।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081042
Users Today : 11
Users Yesterday : 34