Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Khagaria News: पचौत गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

रक्षाबंधन से पहले भाई की कलाई सूनी कर गई बहन, फांसी से झूलता मिला शव; पति फरार

बेलदौर (खगड़िया)। बेलदौर थाना क्षेत्र के पचौत गांव में शुक्रवार की देर रात एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की पहचान पचौत पंचायत वार्ड 11 निवासी ज्योतिष चौधरी की पत्नी प्रतिमा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देर रात प्रतिमा देवी का शव घर के जलावन वाले कमरे में दुपट्टे से फांसी के फंदे पर झूलता मिला।

शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर सास ने कचिया से फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। स्थानीय लोगों की सूचना पर बेलदौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस दर्दनाक घटना के बाद मृतका का पति मौके से फरार हो गया है। मृतिका अपने पीछे तीन साल की मासूम बच्ची छोड़ गई है, जो बार-बार मां को पुकारती दिखी।

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के भाई राजेश कुमार ने दावा किया कि उनकी बहन की हत्या उसके पति ने की है। उन्होंने कहा कि “शादी को पांच साल हो चुके थे, लेकिन ससुराल में अक्सर विवाद होते रहते थे। शुक्रवार को भी बहन का बहनोई से झगड़ा हुआ था। मेरी बहन ने मुझसे वादा किया था कि रक्षाबंधन पर मायके आएगी और राखी बांधकर वापस जाएगी। लेकिन अब राखी कौन बांधेगा?” उन्होंने बहनोई पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस जांच में जुटी

थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला आत्महत्या है या हत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। गांव में घटना को लेकर शोक का माहौल है।

रिपोर्ट: नैयर आलम, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082076
Users Today : 9
Users Yesterday : 62