खगड़िया कलेक्ट्रेट से चला कारतूस तस्करी का खेल, STF ने सरकारी ऑपरेटर को किया गिरफ्तार

सरकारी महकमे में छुपा था ‘सिस्टम के भीतर सिस्टम’, एसटीएफ की छापेमारी में खुला बड़ा रैकेट

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में कलेक्ट्रेट परिसर जैसी संवेदनशील जगह पर कारतूस तस्करी जैसे संगीन अपराध का खुलासा हुआ है। राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने छापेमारी कर कलेक्ट्रेट में कार्यरत एक सरकारी ऑपरेटर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि खगड़िया कलेक्ट्रेट परिसर से ही आर्म्स और कारतूस की तस्करी की जा रही है। इसके बाद टीम ने जब कार्रवाई की तो सरकारी तंत्र के अंदर छिपे एक संगठित गिरोह का चेहरा सामने आया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार ऑपरेटर कलेक्ट्रेट में संविदा पर कार्यरत था, और इसी का फायदा उठाकर वह सरकारी सिस्टम की आड़ में अवैध हथियार और कारतूस तस्करी के नेटवर्क को अंजाम दे रहा था। STF ने आरोपी के पास से तस्करी में इस्तेमाल होने वाले डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और कारतूस से जुड़े अहम साक्ष्य भी जब्त किए हैं।

इस सनसनीखेज मामले ने प्रशासनिक हलकों में खलबली मचा दी है। माना जा रहा है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे एक संगठित रैकेट का हिस्सा हो सकता है, जो सरकारी व्यवस्था की आड़ लेकर अवैध हथियारों की आपूर्ति में लगा है।

फिलहाल STF की टीम इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुट गई है और आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कई और सरकारी चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

077489
Users Today : 17
Users Yesterday : 42