सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा)। आगामी श्रावणी मटेश्वर महोत्सव 2025 के तहत आयोजित होने वाली 216 फीट विशाल कांवर पदयात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। यह भव्य यात्रा डाक कांवरिया संघ के तत्वावधान में होगी। शनिवार को संघ के अध्यक्ष मुन्ना भगत ने अनुमंडल पदाधिकारी आलोक राय से मुलाकात कर यात्रा की सफलता के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर आवेदन सौंपा।
आवेदन में उल्लेख किया गया कि यात्रा 15 अगस्त से शुरू होगी। 16 अगस्त को कांवरियों का जत्था उच्च विद्यालय मैदान पहुंचेगा, जहां रात्रि विश्राम के साथ भक्ति संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 17 अगस्त की तड़के 3 बजे यात्रा बलवाहाट के लिए रवाना होगी। संघ ने प्रशासन से मैदान की साफ-सफाई, जल निकासी एवं सुरक्षा के लिए पुलिस बल की मांग की है।
शनिवार शाम एसडीओ आलोक राय ने संघ के अध्यक्ष मुन्ना भगत व बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष शंकर भगत के साथ उच्च विद्यालय मैदान और सैनी टोला पथ का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास को निर्देश दिया कि मैदान से जल्द जल निकासी कर मिट्टी भराई कराई जाए। साथ ही सलखुआ से हाई स्कूल तक आने वाले मार्ग की जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान कृष्ण कन्हैया, शिवेंद्र पोद्दार, बमबम गुप्ता, श्रवण भगत, विनोद साह, राजवीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 1
Users Yesterday : 34