प्रधानाध्यापक की लापरवाही से नहीं हुई मरम्मत, कई छात्र खेलते समय घायल — ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
खगड़िया। जिले के बेलदौर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय सठमा में छात्रों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों खतरे में हैं। विद्यालय की एक कक्षा का फर्श धंस जाने से बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पढ़ाई के दौरान जहां असुविधा हो रही है, वहीं खेल-खेल में कई बच्चे फर्श पर गिरकर घायल भी हो गए।
शिक्षकों का आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक की लापरवाही के कारण अब तक फर्श की मरम्मत नहीं हो पाई है। सहायक शिक्षिकाओं ने इस समस्या को लेकर प्रधानाध्यापक से शिकायत भी की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक प्रधानाध्यापक पंचायत मुखिया के बड़े भाई हैं, जिसके कारण कोई भी शिक्षक या ग्रामीण इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से बच रहा है।
शिक्षकों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोहर कुमार को भी स्थिति से अवगत कराया, मगर अब तक विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। छात्रों और शिक्षकों ने जिला प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर फर्श की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 2
Users Yesterday : 34