बेलदौर में धान की कटाई के दौरान महिला को सांप ने डसा

हरिपुर गांव की घटना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर में चल रहा इलाज

खगड़िया। जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत हरिपुर गांव में रविवार सुबह खेत में काम कर रही एक महिला को सांप ने डस लिया। घटना उस समय हुई जब पंकज मंडल की पत्नी गुंजन देवी (25) धान की कटाई के लिए खेत गई थीं। इसी दौरान उनके दाएं पैर के पंजे के पास सांप ने काट लिया।

अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर धनंजय कुमार की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

पीड़िता गुंजन देवी ने बताया कि खेतों में पानी भरे होने की वजह से सांप मौजूद था। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि बारिश के कारण खेतों में पानी भर जाने से जलीय जीव और सांप जैसे विषैले जीव ऊंचे स्थानों पर आ जाते हैं। इसी वजह से इस मौसम में सांप काटने की घटनाएं अधिक हो रही हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम में खेत-खलिहान और गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम चौकसी बढ़ाए, ताकि सांप के काटने जैसी घटनाओं में पीड़ितों को तुरंत उपचार मिल सके।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081031
Users Today : 0
Users Yesterday : 34