बेलदौर में 4 महीने से सड़क पर पानी जाम, बदबू से बेहाल ग्रामीण

जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उदासीन, जलनिकासी की मांग पर प्रदर्शन की चेतावनी

बेलदौर/खगड़िया। बलैठा पंचायत अंतर्गत नारदपुर वार्ड नंबर 4 में ग्रामीण पिछले 4 महीने से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। लगातार फंसा पानी अब सड़ने लगा है, जिससे पूरे इलाके में बदबू फैल रही है और लोगों का जीना दूभर हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क ठठा वासा मुस्लिम टोला का मुख्य मार्ग है, लेकिन बारिश के दौरान जमा हुआ पानी आज तक निकाला नहीं गया। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से पानी सड़कों पर ही रुका हुआ है।

स्थानीय निवासी कलाम अनवर, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि कियामुद्दीन, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद जब्बार, मोहम्मद दाऊद, अरविंद सहनी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन किसी ने समस्या का समाधान नहीं किया।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081031
Users Today : 0
Users Yesterday : 34