विशेष जांच टीम (SIT) को त्वरित कार्रवाई के आदेश, सौरभ हत्याकांड का सुराग जल्द
गया। जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरली हिल बैरागी मोहल्ले में हुए चर्चित सौरभ हत्याकांड (कांड संख्या 491/25, दिनांक 20.10.2025) की जांच को लेकर विशेष टीम के साथ घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया।
उन्होंने मौके पर मृतक के परिजनों व स्थानीय लोगों से बातचीत कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की और घटनास्थल के आस-पास के इलाकों की बारीकी से समीक्षा की।

एसएसपी ने विशेष जांच दल (SIT) को इस हत्या कांड का शीघ्र उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का सख़्त निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि टीम लगातार इनपुट जुटा रही है और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
एसएसपी आनंद कुमार ने कहा कि दोषी किसी भी सूरत में बच नहीं पाएंगे, और जल्द ही इस जघन्य हत्या का पर्दाफाश किया जाएगा।

बताया जाता है कि सोमवार दीपावली की सुबह अज्ञात अपराधियों ने सौरभ उर्फ स्वाब पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेंद्र पासवान हैं, जो गया नगर निगम के पूर्व मेयर पद प्रत्याशी रह चुके हैं। उन्होंने हाल ही में अपने फेसबुक पेज पर बोधगया (सु.) विधानसभा क्षेत्र से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है।
रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com






Users Today : 15
Users Yesterday : 62