पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने उठाई आवाज़, कहा — छठ पर्व से पहले एटीएम चालू हो और कर्मियों की बहाली हो
खगड़िया। ज़िला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर परिसर में स्थापित इंडिया पोस्ट का एटीएम विगत कई वर्षों से बंद पड़ा है, लेकिन इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।
डाक उपभोक्ताओं को एटीएम मशीन मौजूद होने के बावजूद रुपये निकालने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। नगर थाना के बिल्कुल निकट होने और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद यह एटीएम वर्षों से निष्क्रिय है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हैं।

इन दिनों मुख्य डाकघर में कर्मियों की भी भारी कमी देखने को मिल रही है। यही नहीं, इसी डाकघर परिसर में आधार केंद्र और पासपोर्ट सेवा केंद्र भी कार्यरत हैं, जहां उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रहती है। लेकिन चार पब्लिक काउंटर में से अक्सर दो काउंटर कर्मी न रहने के कारण बंद रहते हैं, जिससे कार्य प्रभावित होता है।
गौरतलब है कि खगड़िया मुख्य डाकघर बेगूसराय डाक प्रमंडल के नियंत्रण में आता है।
पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. अरविंद वर्मा ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए बिहार के मुख्य डाक महाध्यक्ष, डाक महाध्यक्ष और डाक अधीक्षक से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि मुख्य डाकघर के एटीएम को अविलंब चालू कराया जाए और डाक सहायक के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाए, ताकि कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
डॉ. वर्मा ने कहा कि छठ जैसे महान पर्व के मौके पर जब दूर-दराज़ से लोग अपने घर लौट रहे हैं, तब बैंकिंग और डाक सेवाओं में सुविधा मिलना अति आवश्यक है।
ऐसे में एटीएम की बंदी और कर्मियों की कमी उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 28
Users Yesterday : 24