Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Khagaria News: तारा मध्य विद्यालय में योग शिविर का हुआ आयोजन, छात्रों को स्वस्थ जीवन का संदेश

प्रधानाध्यापक मनोज केसरी ने कराया योगाभ्यास, जनप्रतिनिधियों व विद्यालय परिवार की रही सक्रिय सहभागिता

Khagaria News ! गोगरी बाजार स्थित तारा मध्य विद्यालय में आज योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज केसरी ने छात्र–छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।


कार्यक्रम में डॉ. रवि कुमार, जिला उपाध्यक्ष (जदयू), अनिल पोद्दार, प्रदेश सचिव (जदयू), पवन कुमार पासवान, जिला अध्यक्ष (दिव्यांग प्रकोष्ठ) सहित विद्यालय के छात्र, शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा विद्यालय के रसोइया भी मौजूद रहे। सभी ने एक साथ योगाभ्यास कर योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग ऐसा साधन है जिससे मनुष्य के अनेक रोग नष्ट होते हैं और व्यक्ति सदैव स्वस्थ रहता है। नियमित योग करने से शरीर, मन और आत्मा में संतुलन बना रहता है तथा जीवन दीर्घायु और ऊर्जावान होता है।


कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और स्वस्थ व निरोग जीवन की दिशा में आगे बढ़ें।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082080
Users Today : 13
Users Yesterday : 62