राजस्थान में फिर बढ़ी सर्दी, पश्चिमी विक्षोभ के असर खत्म होते ही लुढ़का तापमान

उत्तरी हवाओं से शेखावाटी में कड़ाके की ठंड, अगले 3–4 दिन कोहरा और सर्द हवा चलने की संभावना

जयपुर — राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही सर्दी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। के अनुसार आगामी तीन–चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में सर्द हवाएं, सुबह–शाम कोहरा और आंशिक बादल बने रहने की संभावना है।

उत्तरी हवाओं के प्रभाव से मंगलवार को जयपुर, सीकर, पिलानी, चूरू सहित कई शहरों के तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। शेखावाटी अंचल में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच गया, जबकि दिन का तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा।

पिछले 24 घंटों के दौरान जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, फलोदी, नागौर, सीकर और बीकानेर समेत उत्तर-पश्चिमी जिलों में हल्के बादल छाए रहे। वहीं जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में हल्की धुंध देखने को मिली। इसके चलते अधिकांश शहरों में धूप कमजोर रही और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड शेखावाटी और आसपास के इलाकों में महसूस की गई। सीकर, नागौर, फतेहपुर (सीकर) और पाली में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। नागौर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार अगले दो–तीन दिन प्रदेश में मौसम सामान्यतः साफ रह सकता है। कुछ स्थानों पर हल्के बादल और उत्तरी राजस्थान के चुनिंदा जिलों में कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दौरान तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और देर रात के समय सावधानी बरतने तथा ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

रिपोर्ट: सोनम शर्मा, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078497
Users Today : 10
Users Yesterday : 27