Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

भरतखंड थाना क्षेत्र में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 42 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खगड़िया। जिले के भरतखंड थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 42 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भरतखंड थानाध्यक्ष अंतिमा कुमारी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाडक से अवैध शराब की खेप भरतखंड गांव की ओर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बगुलबा ढाला से भरतखंड जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू की।

जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगे। थानाध्यक्ष अंतिमा कुमारी और एसआई मो. तनवीर ने पुलिस बल के सहयोग से दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बाइक पर रखी 42 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान भरतखंड निवासी फुलची यादव के पुत्र पंकज यादव और ठठा गांव निवासी अबोध यादव के पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है।

थानाध्यक्ष अंतिमा कुमारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब की खरीद-फरोख्त और तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082079
Users Today : 12
Users Yesterday : 62