Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

मुख्य सड़क पर कचरे का राज, गोगरी बाजार का यह चौक बना ‘कचरा चौक’

गोगरी–महेशखूंट मार्ग पर गंदगी का अंबार, प्रशासन और नागरिक जिम्मेदारी पर सवाल

खगड़िया। गोगरी बाजार नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित एक प्रमुख चौक ने अब अपनी पहचान खो दी है। स्थानीय लोगों की जुबान पर यह चौक अब “कचरा चौक” के नाम से चढ़ चुका है। हालत यह है कि सड़क के बीचों-बीच लोग बेझिझक कचरा फेंक कर चले जाते हैं, जिससे पूरा चौक खुले डस्टबिन में तब्दील हो गया है।

चिंता की बात यह है कि यह कोई अंदरूनी गली नहीं, बल्कि गोगरी से महेशखूंट को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इसी सड़क पर सरकारी व गैर-सरकारी स्कूल, डाकघर और कई महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं। इसके बावजूद दिनभर यहां कचरे का ढेर लगा रहना न केवल आवागमन में बाधा बन रहा है, बल्कि राहगीरों और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा रोज सफाई कराई जाती है, लेकिन कुछ ही घंटों में फिर से उसी स्थान पर कचरा जमा हो जाता है। लोगों का आरोप है कि न तो कचरा फेंकने वालों पर सख्ती हो रही है और न ही चेतावनी बोर्ड या निगरानी की कोई ठोस व्यवस्था है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस चौक पर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि मुख्य मार्ग पर गंदगी से लोगों को राहत मिल सके।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082080
Users Today : 13
Users Yesterday : 62