Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने निकाली भव्य शोभायात्रा

शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य को समझने से विश्व परिवर्तन सहज संभव – सुनीता

गया जी। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से शिवरात्रि पर्व के अवसर पर एक भव्य एवं आध्यात्मिक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शिवरात्रि के आध्यात्मिक संदेश और शिव–शंकर के बीच के सूक्ष्म अंतर को आकर्षक झांकियों के माध्यम से दर्शाया गया। यात्रा में लक्ष्मी–नारायण के सतयुगीन राजदरबार की झांकी ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

इस शोभायात्रा की प्रमुख विशेषता अमरनाथ बर्फ शिवलिंग पर आधारित चैतन्य झांकी रही, जिसके माध्यम से जन-जन को जागरूक करने का प्रयास किया गया। शिव जयंती के गीत, प्रेरक नारों और परमात्मा के संदेश के साथ यह यात्रा पूरे शहर में भ्रमण करती रही। सैकड़ों माताओं ने कलश, झंडा और स्लोगन के साथ लोगों को पर्चे वितरित कर शिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी कार्यकर्ता सुनीता ने कहा कि शिवरात्रि केवल किसी एक संप्रदाय का पर्व नहीं, बल्कि यह संपूर्ण विश्व की आत्माओं के लिए एक सार्वभौमिक महापर्व है। उन्होंने कहा कि जब धरती पर धर्म की हानि बढ़ जाती है, तब परमपिता परमात्मा शिव ब्रह्मा तन में अवतरित होकर अज्ञान के अंधकार को मिटाने आते हैं। यदि शिवरात्रि के आंचल में छिपे आध्यात्मिक रहस्यों को सही रूप में समझ लिया जाए, तो विश्व परिवर्तन सहज रूप से संभव हो सकता है।

उन्होंने सभी को 15 फरवरी को इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित सर्वधर्म शिवरात्रि सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया और कहा कि इस अवसर पर परमात्मा के सत्य परिचय को जानकर उनसे आत्मिक संबंध जोड़ने का अनुपम अवसर मिलेगा।

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082082
Users Today : 15
Users Yesterday : 62